बहादराबाद के डॉक्टरों और बाउंसरों पर युवक से मारपीट करने का आरोप, पुलिस को लिखित शिकायत, जांच

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। बहादराबाद स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर बहादराबाद बाईपास के एक ढ़ाबे में युवक के साथ मारपीट और गुंडागर्दी का आरोप लगा है। पीड़ित युवक का दावा है कि इस डॉक्टर ने अपने बाउंसरों के साथ मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की। घटना के दौरान बाउंसर हथियार लहराते दिखे, जिससे युवक में जान का डर पैदा हो गया।

सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है, जिसमें डॉक्टर और उसके साथियों द्वारा युवक पर हमला साफ दिख रहा है। युवक का कहना है कि यह खुलेआम दबंगई है, जिससे इलाके में आम लोगों में भय का माहौल बन रहा है। अस्पताल जैसी जगह पर ऐसी घटना लोगों का भरोसा तोड़ने वाली है।

घटना के बाद पीड़ित युवक तुरंत बहादराबाद पुलिस चौकी पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, खासकर हथियार लहराने के कारण अपनी जान को खतरा बताते हुए।

पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित सभी सबूतों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!