‘साफ-स्वच्छ हो हरिद्वार’ को बनाएगा जन-संकल्प, डीएम मयूर दीक्षित की नई पहल

Listen to this article

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तीर्थ नगरी को साफ, स्वच्छ, सुंदर और मॉडल जनपद बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में चल रहे व्यापक स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने हेतु उन्होंने एक उन्नत सॉफ्टवेयर लॉन्च किया है, जो जन भागीदारी को मजबूत करेगा।
यह सॉफ्टवेयर नागरिकों को आसानी से अपने आसपास की स्वच्छता बनाए रखने की सुविधा देगा। साथ ही, उपयोगकर्ता एक पवित्र शपथ लेंगे कि वे कहीं भी कूड़ा नहीं फैलाएंग-चाहे सड़क पर चलें, सार्वजनिक स्थान पर खड़े हों या घर-आंगन में रहें। यह शपथ व्यक्तिगत जिम्मेदारी का भाव जगाएगी और हर व्यक्ति को स्वच्छता का संकल्प बंधन में बांधेगी।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व में यह पहल जन-आंदोलन का रूप ले रही है। इससे न केवल कचरा प्रबंधन मजबूत होगा, बल्कि हरिद्वार आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। जिला प्रशासन की यह नवोन्मेषी पहल सभी विभागों, संगठनों और जनपदवासियों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा करती है।
आइए, हम सब मिलकर इस संकल्प को साकार करें-साफ स्वच्छ हो हरिद्वार, अपना नारा बनाएं। जिलाधिकारी की यह पहल निश्चित रूप से हरिद्वार को उत्तराखंड का गौरव और देश का आदर्श जनपद बनाएगी।
———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!