जनता के डीएम : लोगों की शिकायत पर तुरंत मौके पर पहुंचे डीएम अंशुल सिंह, नाले पर बनेंगे रास्ता व रेलिंग,

Listen to this article

HINDUATAN NEWS TODAY, हरिद्वार। जिलाधिकारी अंशुल सिंह एक बार फिर जनता के बीच अपनी सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंचे और लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का तुरंत समाधान कर दिया। आईएसबीटी के निकट एक गहरे नाले के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही थी। बारिश के दिनों में यह नाला और खतरनाक हो जाता था।

शिकायत मिलते ही डीएम अंशुल सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने तत्काल प्रभाव से नाले के ऊपर सुरक्षित पैदल रास्ता बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से दोनों तरफ मजबूत रेलिंग लगाने का भी आदेश दिया।

डीएम ने कहा कि जनता की हर जायज मांग पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके पास आए, उसका निस्तारण प्राथमिकता से होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य शीघ्र शुरू हो और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरा किया जाए।

स्थानीय लोगों ने डीएम की इस त्वरित कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि अंशुल सिंह सचमुच “जनता के डीएम” हैं, जो लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!