जिलाधिकारी ने सीवर लाइन कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता पर दिया जोर, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। मंगलवार को हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भूपतवाला के दूधाधारी चौक में चल रहे सीवर लाइन निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और स्थायित्व पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन का निर्माण इस तरह हो कि भविष्य में रिसाव, क्षति या पुनः खुदाई की आवश्यकता न पड़े।

जिलाधिकारी ने स्थानीय निवासियों की सुविधाओं का ध्यान रखने और उनकी दैनिक गतिविधियों में न्यूनतम बाधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर रोड और हरकी पौड़ी क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने से पहले व्यापार मंडल, श्री गंगा सभा और पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर कार्य योजना साझा करने को कहा। इसके अलावा, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए एक ठोस मास्टर प्लान तैयार करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने कार्य की नियमित निगरानी और प्रगति की समीक्षा के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, पेयजल निगम की प्रोजेक्ट मैनेजर मीनाक्षी मित्तल, एनएचएआई प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप सिंह, लोनिवि ईई दीपक कुमार, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विपिन चौहान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!