लक्सर में अवैध मजार पर धामी सरकार का बुलडोजर, ग्राम समाज की जमीन मुक्त, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। उत्तराखंड की धामी सरकार ने अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ा कदम उठाया। ग्राम समाज की जमीन पर बनी एक अवैध मजार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम सौरभ अस्वल की अगुवाई में प्रशासनिक टीम और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। क्षेत्र में सुरक्षा के लिए पूरे इलाके को घेर लिया गया, ताकि किसी भी तरह के विवाद से बचा जा सके।

प्रशासन ने अवैध कब्जे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराते हुए लक्सर में मजार को जमींदोज कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कड़ा पहरा लगाकर कानून-व्यवस्था बनाए रखी। धामी सरकार ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान पूरे जिले में जारी रहेगा। इस कार्रवाई को सरकार के सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है, जिसका मकसद सार्वजनिक जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!