हरिद्वार में घना कोहरा, येलो अलर्ट जारी, कक्षा एक से कक्षा-12 तक 31 दिसंबर का अवकाश

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार (आज) को उत्तराखण्ड के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा एवं ठंड की स्थिति रहने की सम्भावना है, जिस कारण येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
प्रभारी जिलाधिकारी ने शीतलहर एवं कोहरे के दृष्टिगत विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, समस्त शासकीय, अशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (नर्सरी से कक्षा 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में शैक्षणिक कार्य का संचालन बंद करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने जिले के सभी तहसीलदारों एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। आदेश की अवहेलना करने पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की प्रासंगिक धाराओं के अन्तर्गत कठोर कार्रवाई की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!