शिवालिक नगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की बिना जानकारी बुकिंग का आरोप, जांच की मांग

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) नगर पालिका क्षेत्र शिवालिक नगर स्थित एक गैस एजेंसी पर महिला उपभोक्ताओं के गैस सिलेंडर की बिना जानकारी के बुकिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर महिला उपभोक्ता ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।
उपभोक्ता के अनुसार उनके मोबाइल फोन पर गैस सिलेंडर बुकिंग का एसएमएस आया, जबकि उन्होंने स्वयं गैस बुक नहीं कराई थी। मैसेज देखने के बाद उपभोक्ता गैस एजेंसी संचालक के पास पहुंचे और बुकिंग के बारे में जानकारी ली। उपभोक्ता का कहना है कि जब उन्होंने अपने मोबाइल से गैस बुकिंग नहीं की तो उनके फोन पर बुकिंग का संदेश कैसे आ गया।
बताया गया कि जब इस मामले को लेकर एजेंसी संचालक से बात की गई तो उन्होंने गलती स्वीकार करते हुए उपभोक्ता से सिलेंडर ले जाने को कहा। हालांकि उपभोक्ता के घर में पहले से भरा हुआ सिलेंडर मौजूद था, जिसके कारण उन्होंने सिलेंडर लेने से इनकार कर दिया।
उपभोक्ता का आरोप है कि यदि एजेंसी संचालक उनकी गैस बुकिंग बिना जानकारी के कर सकते हैं तो संभव है कि अन्य उपभोक्ताओं के साथ भी ऐसा किया जा रहा हो। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि ऐसी सभी गैस एजेंसियों की जांच कराई जाए जो उपभोक्ताओं की जानकारी के बिना गैस कनेक्शन या बुकिंग कर रही हैं। साथ ही दोषी एजेंसी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!