HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। ग्राम घोडेवाला के पास मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में 32 वर्षीय सचिन, पुत्र दल सिंह, निवासी ग्राम भौंरी, थाना बहादराबाद, की मृत्यु हो गई। सचिन अपनी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से घोडेवाला से भौंरी जा रहे थे, तभी पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। गंभीर चोटों के कारण सचिन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में पंचायतनामा/पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बहादराबाद : ग्राम घोडेवाला के पास मोटरसाइकिल-ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना में युवक की मौत, -दीपक मौर्य-