लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 30 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWD TODAY, हरिद्वार। पुलिस ने विदेश से धमकी भरी कॉल के जरिए 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में थाना पिरान कलियर और सीआईयू की संयुक्त टीम ने सफल ऑपरेशन चलाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि उसका साथी अभी फरार है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
30 अक्टूबर को रवि कुमार, निवासी ग्राम धनौरी, थाना पिरान कलियर, को विदेशी नंबर (+971542*) से धमकी भरी कॉल आई, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इस पर थाना पिरान कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 284/25, धारा 308(4) BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस जांच में पता चला कि धमकी भरी कॉल आर्मेनिया में नौकरी कर रहे अजय हुड्डा, निवासी किलोई, रोहतक, हरियाणा ने की थी। उसे रवि और उनके भाई का नंबर आशीष सैनी, निवासी मूलदासपुर माजरा, थाना बहादराबाद ने उपलब्ध कराया था। पुलिस ने आशीष सैनी (36 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया। अजय हुड्डा फरार है, जिसके खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।
आरोपियों ने मोटी कमाई के लिए यह साजिश रची थी। पुलिस ने इस ऑपरेशन की सफलता के लिए थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बबलू चौहान, उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, सीआईयू प्रभारी प्रदीप बिष्ट, हेड कांस्टेबल चमन सिंह, मनमोहन भंडारी, कांस्टेबल महिपाल सिंह और राहुल नेगी की सराहना की। एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये के इनाम की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!