पत्नी को जलाने के प्रयास में फरार आरोपी आखिरकार हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़ा, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

खबर पढ़े, हिन्दुस्तान न्यूज़ टुडे, हरिद्वार। कोतवाली लक्सर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी पत्नी को दहेज की मांग पूरी न होने पर तेल डालकर आग लगाने का आरोप है। घटना बीते माह 24 अक्टूबर की है, जब शिकायतकर्ता रणवीर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन को उसके पति संजय कुमार और सास सीतो देवी ने प्रताड़ित किया तथा उसे जलाकर मारने का प्रयास किया। मामला दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने शून्य सहनशीलता नीति के अंतर्गत घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद क्षेत्राधिकारी लक्सर के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने मैनुअल पुलिसिंग, डिजिटल विश्लेषण और संभावित ठिकानों पर दबिश के जरिए आरोपी की लगातार तलाश की।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम संजय कुमार (36), निवासी ग्राम भगतनपुर, चौकी रायसी, थाना कोतवाली लक्सर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!