सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 19 लोगों को पकड़ा, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

हिन्दुस्तान न्यूज़ टुडे में पढ़े, हरिद्वार। सार्वजनिक स्थानों और ढाबों में शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर अभियान चलाया, ज्वालापुर में सड़कों, शराब की दुकानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 19 लोगों को पकड़ा गया। इनके खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई और कुल 4750 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। सभी आरोपियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीने और न पिलाने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी ताकि सार्वजनिक शांति और व्यवस्था बनी रहे।

इस अभियान में वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, चौकी प्रभारी रेल SI समीप पाण्डेय, SI रविन्द्र जोशी, और कांस्टेबल अमित गौड़, राजेश बिष्ट, रवि, सतवीर सिंह, प्रमोद पुरोहित, सुरेंद्र, अंकित कवि सहित चेतक कर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!