हरिद्वार: सिडकुल की पैकेजिंग कंपनी में कर्मचारी से मारपीट और धमकी का मामला दर्ज, दीपक मौर्य

Listen to this article

हिन्दुस्तान न्यूज़ टुडे में पढ़े, हरिद्वार। सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक पैकेजिंग कंपनी में कर्मचारी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मचारी ने कंपनी मालिक और दो अन्य व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गणपति एन्क्लेव, बहादराबाद निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छह वर्षों से एबीसी पैकेजिंग कंपनी में कार्यरत है। वह 12 घंटे की ड्यूटी के दौरान सभी मशीनों का संचालन और रखरखाव अकेले करता है। अमित ने बताया कि वेतन और बोनस को लेकर कंपनी मालिक संजीव कुमार झा से उसका लंबे समय से विवाद था। 1 नवंबर को वेतन के मुद्दे पर हुई तीखी बहस के बाद मालिक ने उसे नौकरी छोड़ने का आदेश दिया। इसके बाद अमित को ऑफिस में बुलाया गया, जहां डीएसपी सिक्योरिटी के दो युवक, निशांत और अक्षय, पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दोनों ने अमित से काम को लेकर सवाल-जवाब किए और फिर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी।एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!