हरिद्वार (गौरव कुमार) बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीमारदारों को समझने का प्रयास किया। लेकिन वह आग बबूला हो गए। इस दौरान पुलिस और तीमारदारों के बीच नोक झोंक हुई। हालांकि मामला पुलिस ने संभाल लिया। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे कोटा मुरादनगर निवासी 40 वर्षीय लाखन सिंह पुत्र तेल्लूराम का बहादराबाद-बेगमपुर के पास स्थित एक स्कूल के सामने बाइक पर दुर्घटना से एक्सीडेंट हो गया था इसमें मरीज के सिर पर हल्की चोट आई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह ग्रामीणों को मौत की सूचना मिली तो वह अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस के बीच हल्की नोक झोंक हुई इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
जया मैक्सवेल हॉस्पिटल बहादराबाद में मरीज की मौत, जमकर हंगामा, पुलिसफोर्स ने संभाला मोर्चा