गन्ने के खेत में मिला गुलदार शावक का शव, लक्सर क्षेत्र में दहशत

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र के कुंआखेड़ा गांव से सटे गन्ने के खेतों में एक युवा गुलदार (तेंदुए) के शावक का मृत शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शुक्रवार सुबह गन्ने की कटाई के लिए खेत पहुंचे ग्रामीणों ने घने गन्ने के बीच शावक का शव देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ जमा होने के बाद सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
टीम ने शावक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चिड़ियापुर वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। लक्सर रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि शावक की अनुमानित आयु दो से ढाई वर्ष के बीच है। प्राथमिक जांच में नेचुरल डेथ (प्राकृतिक मृत्यु) की संभावना जताई जा रही है, हालांकि शव पर किसी बड़े हमले या चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!