कार्तिक पूर्णिमा पर हरकी पैड़ी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा स्नान में डूबी आस्था, दीपक मौर्य

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरिद्वार की हरकी पैड़ी और अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। देश के कोने-कोने से आए लाखों भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, अभी 12 बज3 तक घाटों पर उत्साह और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हरकी पैड़ी पर सुबह से ही स्नान के लिए लंबी कतारें लगी रहीं, और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

प्रशासन ने इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और एनएसजी कमांडो तैनात किए गए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके बावजूद, नेशनल हाईवे पर हरिद्वार के निकट भारी जाम की स्थिति बनी रही, जिससे यात्रियों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने यातायात प्रबंधन के लिए अतिरिक्त उपाय किए, लेकिन श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण व्यवस्था पर दबाव रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!