HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के बिहार की महिलाओं के प्रति कथित अपशब्दों और आपत्तिजनक बयान पर कांग्रेस ने तीव्र विरोध जताया। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि साहू की एक वायरल ऑडियो/वीडियो में बिहार की महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जो घृणित मानसिकता को दर्शाता है। जिला अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है और प्रधानमंत्री को साहू के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ नारे की पोल खोलते हुए भाजपा नेताओं की महिलाविरोधी सोच पर सवाल उठाए। पार्षद महावीर वशिष्ठ, महासचिव राजीव भार्गव, पार्षद हिमांशु गुप्ता और उपाध्यक्ष अरूण राघव ने भी कार्रवाई की मांग की, कहा कि बेटियां भाजपा राज में असुरक्षित हैं।
प्रदर्शन में हिमांशु राजपूत, नवीन भाटिया, आशीष प्रधान, सोनू शर्मा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
वायरल ऑडियो पर भड़की कांग्रेस, रेखा आर्य के पति पर महिलाओं के खिलाफ अपशब्दों का आरोप,