HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच नगर निगम ने बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। नगर आयुक्त नंदन कुमार आईएएस के नेतृत्व में शहर में तीन रैन बसेरे संचालित हो रहे हैं, जहां गर्म कंबल और हीटर की सुविधा उपलब्ध है। रैन बसेरों का निरीक्षण कर आयुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए, जिसके बाद 150 गर्म कंबल वितरित किए गए।
इसके अलावा, शहर के 40 से अधिक प्रमुख स्थानों, विशेषकर मुख्य चौराहों और राहगीरों की आवाजाही वाले इलाकों में अलाव जलाए जा रहे हैं, ताकि ठंड से राहत मिल सके। महापौर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम सर्दी से बचाव के लिए निरंतर प्रयासरत है और शीघ्र ही गरीबों को बड़े पैमाने पर कंबल वितरित किए जाएंगे।