कक्षा 11वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मां ने बंद कमरे में बेटे को देखा, चीख-पुकार से खुला मामला

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टिहरी विस्थापित कॉलोनी में कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले 17 वर्षीय छात्र अभिनव चौहान पुत्र समीर चौहान उर्फ संगीत ने देर रात अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
अभिनव टिहरी बांध विस्थापित परिवार से था और एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहे था। घटना की जानकारी तब हुई जब उसकी मां रात में बेटे के कमरे का दरवाजा बंद पाकर चिंतित हो गईं। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। अंदर झांककर देखा तो अभिनव फंदे से लटका हुआ था। मां की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस युवा प्रतिभा के असामयिक निधन से व्यथित हैं। रानीपुर कोतवाल इंस्पेक्टर शांति कुमार ने बताया कि छात्र के पिता उस समय घर पर नहीं थे, इसलिए मौत का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पिता के आने के बाद परिवार से विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

प्रारंभिक जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मानसिक तनाव, पढ़ाई का दबाव या पारिवारिक-व्यक्तिगत कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!