HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार ने सिखों के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर घोषित सरकारी छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। पहले 24 नवंबर को यह छुट्टी घोषित की गई थी, लेकिन अब इसे एक दिन आगे बढ़ाकर 25 नवंबर 2025 कर दिया गया है।
शासन ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। नए कैलेंडर के अनुसार, गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान दिवस अब 25 नवंबर को मनाया जाएगा, इसलिए प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में इसी दिन अवकाश रहेगा।
यह बदलाव ऐतिहासिक तथ्यों और पंचांग के आधार पर किया गया है। सिख समुदाय ने इस संशोधन का स्वागत किया है। प्रदेश में इस दिन विशेष कार्यक्रम और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी।