हरिद्वार : 40 ग्राम स्मैक के साथ एक धरा, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है।
9 दिसंबर की शाम को, पुलिस टीम फॉरेस्ट हिल होटल से आगे टिबडी रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, टिबरी की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार को रोकने का इशारा किया गया। संदिग्ध व्यक्ति ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर, पकड़े गए व्यक्ति की जीन्स की जेब से 40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय हरिद्वार के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में शामिल थे: प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, उ0नि0 ऋषिकान्त पटवाल, कां0 रमेश चौहान, कां0 सुमित सिंह, और कां0 हरीश रतूडी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!