सिडकुल में महिला कर्मचारी से दुष्कर्म: आरोपी मोनू के खिलाफ केस दर्ज, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। सिडकुल में एक महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपी मोनू, फूलगढ़ निवासी, के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, ने बताया कि उसके पति की मृत्यु के बाद मोनू ने सहानुभूति दिखाने के बहाने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया। उसने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। इस घटना ने क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोग और कर्मचारी संगठन इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!