इस खबर को पढ़ें, हिन्दुस्तान न्यूज टूटे में, हरिद्वार। धर्म नगरी के रूप में विख्यात, में अवैध शराब के कारोबार ने स्थानीय व्यापारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आक्रोशित कर दिया है। शनिवार को व्यापारियों और महानगर कांग्रेस ने संयुक्त रूप से नगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा, जिसमें अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह कारोबार न केवल शहर की पवित्रता को ठेस पहुंचा रहा है, बल्कि युवाओं को नशे की ओर धकेलकर सामाजिक ताने-बाने को भी कमजोर कर रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस गैरकानूनी धंधे के खिलाफ सख्त कार्रवाई और दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस मुद्दे पर त्वरित कदम नहीं उठाए, तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।
शराब के खिलाफ मुहिम : धर्म नगरी में शराब माफिया के खिलाफ व्यापारियों और कांग्रेस का हल्ला बोल! (हरिद्वार)-दीपक मौर्य-