हरिद्वार (गौरव कुमार) श्यामपुर थाना क्षेत्र के रसियाबड़ के पास सोमवार शाम करीब 7:40 बजे हाईवे पर एक प्राइवेट बस और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली, जिसके बाद थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी नगर तत्काल मौके पर पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राइवेट बस देहरादून से बारात लेकर बिजनौर के नागलसोती लौट रही थी, जबकि रोडवेज बस बिजनौर से हरिद्वार आ रही थी। टक्कर में बारात की बस में सवार करीब 10-15 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो यात्री बस में फंस गए थे। पुलिस ने तत्काल राहत कार्य करते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दोनों बसों को सड़क किनारे हटाकर यातायात सुचारु कराया।
