HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। शहर में यातायात सुगमता एवं सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने हेतु चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत तिबड़ी क्षेत्र में सरकारी प्राथमिक/जूनियर स्कूल के मुख्य द्वार के ठीक सामने किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।
स्कूल के बाहर फुटपाथ एवं सड़क के एक बड़े हिस्से पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से लोहे के खोखे एवं ठेलियाँ लगा दी गई थीं, जिससे संध्या समय भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों एवं अभिभावकों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ता था। शिकायत पर निगम की अतिक्रमण निरोधक टीम ने मौके पर पहुँचकर सभी अवैध खोखों को ध्वस्त कर दिया। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि जाम का कारण बन रही ठेलियों को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई पूर्णतः विधिक प्रक्रिया के तहत की गई। नगर आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की कि सार्वजनिक मार्ग, फुटपाथ एवं सरकारी संपत्ति पर कोई भी स्थायी या अस्थायी अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।