बसपा ने हरिद्वार में जिला कमेटी का किया विस्तार, नौ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी

Listen to this article

हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिलाध्यक्ष रामकुमार राणा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में जिला कमेटी का विस्तार किया है। इस दौरान नौ पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जारी सूची के अनुसार राव अखलाक (मीरपुर) को जिला उपाध्यक्ष, विक्की मौर्य (प्रधान, दरियापुर कलियर) को जिला महासचिव, अरुण कुमार (फेरुपुर ग्रामीण) को जिला सचिव तथा प्रवीण कुमार (सढ़ोली झबरेड़ा) को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विकेश कुमार (भेल सेक्टर-1, रानीपुर) को जिला संयोजक बामसेफ, विनय वालिया (मोहल्ला कड़च्छ, ज्वालापुर) को जिला संयोजक बीवीएफ, कुलदीप सैनी (हाल्लूमाजरा, भगवानपुर) और खड़क सिंह (पूरन साल्हापुर) को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
जिलाध्यक्ष रामकुमार राणा ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक ढांचे को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!