HINDUSTAN NEWS TODAY, रूडकी (हरिद्वार)। रूडकी के बीटी गंज क्षेत्र में स्थित जिला सहकारी बैंक के ATM में रात करीब 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरी ATM मशीन जलकर राख हो गई। इस घटना से ATM में मौजूद नकदी और उपकरणों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी विकराल थी कि यदि समय रहते नहीं बुझाई जाती, तो आसपास की इमारतें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
बैंक अधिकारियों ने अभी तक आग लगने के सटीक कारण और कुल नुकसान का आधिकारिक ब्यौरा दर्ज नहीं कराया है। पुलिस और फायर विभाग जांच में जुटे हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है।