ब्रेकिंग न्यूज़: बहादराबाद खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, बीआरपी मुकेश भी धरा,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद (BEO) बृजपाल सिंह राठौड़ को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह रिश्वत 40वीं वाहिनी पुलिस मॉडल स्कूल के नवीनीकरण कार्यों को मंजूरी देने के एवज में मांगी जा रही थी।

विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर अधिकारी को पकड़ा। उनके साथ ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (BRP) मुकेश को भी गिरफ्तार किया गया, जो खंड विकास अधिकारी के करीबी बताए जा रहे हैं। मुकेश श्यामपुर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक भी हैं। दोनों आरोपी लंबे समय से रिश्वतखोरी का नेटवर्क चला रहे थे, जिसमें स्कूलों के रखरखाव, नवीनीकरण और अन्य कार्यों के बदले अवैध वसूली की जा रही थी।

यह गिरफ्तारी विजिलेंस की लंबी जांच के बाद हुई। शिकायत मिलने पर टीम ने गुप्त निगरानी शुरू की और अंततः दोनों को मौके पर धर दबोचा। आरोपी अधिकारियों की इस हरकत से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिसकी जांच जारी है।

यह घटना शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार की कड़वी सच्चाई उजागर करती है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों में दहशत है, जबकि आम जनता ने इसे सराहा है। मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!