पथरी में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

Listen to this article

पथरी (नवाब अली) धनपुरा स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का ध्वज फहराया और संस्थापक विचारकों दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा एडवोकेट सचिन चौहान ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित हो चुकी है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजपाल ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रही है, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर ओबीसी मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र पाल, एससी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार, विक्रम सिंह, मनवर हसन, भीम सिंह, अनुज पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!