भाजपा नेता अमित सैनी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित को पेड़ से टकराई गाड़ी,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। हरिद्वार के पिरान कलियर क्षेत्र के धनौरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सैनी की मौत हो गई। अमित सैनी देर शाम अपनी कार से रुड़की से धनौरी स्थित अपने घर लौट रहे थे। धनौरी में दो सड़कों के जंक्शन पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज़ रफ़्तार से सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अमित सैनी की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार से फंसे शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया गया। हादसे की खबर फैलते ही परिजन व स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए, जहां मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अमित सैनी की असामयिक मौत से राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!