HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना प्रभारी सिडकुल नितेश शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मंगलवार देर रात NDPS एक्ट में पूर्व से फरार चल रहे आरोपी सावेज को 20.10 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दवा चौक, सिडकुल क्षेत्र से सावेज पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी मस्जिद मोहल्ला बहादराबाद, थाना बहादराबाद को दबोच लिया। सावेज के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। आरोपी पहले से ही NDPS के एक मामले में फरार चल रहा था।
एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी पुराना है। वर्ष 2023 में उसके खिलाफ थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 546/2023 धारा 379/411 IPC के तहत चोरी व चोरी का माल खरीदने का मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शैलेंद्र ममगई, का० 930 कुलदीप डिमरी एवं का० 141 महावीर शर्मा शामिल रहे।