हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता: दुकान की उधारी के विवाद में हत्यारोपी गिरफ्तार

Listen to this article

हिन्दुस्तान न्यूज़ टुडे में पढ़े, हरिद्वार। झबरेडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रोहित उर्फ गोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना बीते माह 30 अक्टूबर को ग्राम झबरेडी कला में हुई, जब दुकान की उधारी और मजदूरी के पैसे मांगने पर हुए विवाद में रोहित, उसके पिता राजकुमार और भाई मोहित ने विकास पुत्र मांगेराम पर हमला किया। रोहित ने विकास के सिर पर बेसबॉल के डंडे से प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विकास को पहले रुड़की अस्पताल ले जाया गया, फिर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, जहां 31 अक्टूबर को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोहित को खानपुर क्षेत्र के नियामतपुर गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों और विकास के बीच पुराने उधार और मजदूरी के पैसे को लेकर रंजिश थी। आरोपियों ने योजना बनाकर विकास और आकाश पर हमला किया। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी फर्श, बेसबॉल का डंडा, मृतक की कमीज और आरोपी की शर्ट बरामद की।

मामले में मुकदमा धारा 115(2)/351(2)/352 बीएनएस के तहत दर्ज हुआ, जिसे बाद में हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शहजाद अली, उपनिरीक्षक जय सिंह राणा, कांस्टेबल मुकेश तोमर और रणवीर चौहान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!