नकली दवाओं का रैकेट: उत्तराखंड एसटीएफ की जांच में बड़ा खुलासा, दीपक मौर्य

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली दवाओं के विशाल रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसमें पानीपत की साईं फार्मा के बैंक खाते में करोड़ों रुपये का लेनदेन सामने आया। यह रैकेट छह राज्यों—उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और अन्य में नकली दवाओं की सप्लाई करता था। इस कारोबार में न तो टैक्स दिया गया और न ही जीएसटी रिटर्न फाइल किया गया। एसटीएफ ने फर्म संचालक दंपति प्रदीप कुमार और श्रुति समेत चार अन्य फर्मों के संचालकों को आरोपी बनाया है। मामले में डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एक जून को सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया से नकली दवा रैपर, आउटर बॉक्स, लेबल और क्यूआर कोड के साथ संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया था। जांच में रैकेट का मास्टरमाइंड नवीन बंसल समेत 12 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनमें पांच दवा फैक्ट्री संचालक शामिल हैं। पंकज शर्मा की नोबल फार्मेसी, पंचकूला, एंबुलेंस के जरिए इन दवाओं की सप्लाई करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!