धनपुरा : स्थायी निवास प्रमाण-पत्र के लिए खतौनी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CSC संचालक साजिद पर मुकदमा दर्ज,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। जिले के धनपुरा क्षेत्र में स्थायी निवास प्रमाण-पत्र (डomicile Certificate) हासिल करने के लिए खतौनी में बड़े स्तर पर धांधली का मामला सामने आया है। तहसील प्रशासन की जांच में पता चला कि स्थानीय कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालक साजिद ने मूल खतौनी में छेड़छाड़ कर असली मालिक अब्दुल मजीद का नाम हटाकर मुस्तकीम का नाम दर्ज करा दिया। इसका मकसद मुस्तकीम को अवैध रूप से उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण-पत्र दिलाना था।

शिकायत मिलने पर तहसीलदार ने राजस्व टीम से जांच कराई। जांच में पाया गया कि खतौनी की मूल प्रति में अब्दुल मजीद का नाम था, जबकि ऑनलाइन रिकॉर्ड और प्रिंट कॉपी में मुस्तकीम का नाम जोड़ा गया था। यह फर्जीवाड़ा CSC सेंटर के माध्यम से ही किया गया।

मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने CSC संचालक साजिद के खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ एवं आपराधिक षड्यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित दस्तावेजों की गहन पड़ताल के आदेश दिए हैं। साथ ही यह भी जांच होगी कि पिछले कुछ समय में कितने अन्य लोगों की खतौनी में इसी तरह की गड़बड़ी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!