हरिद्वार में सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन : एनएचएआई परियोजना निदेशकों को नोटिस भेजा

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के तीनों परियोजना निदेशकों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने एनएच-34/334 (रुड़की), एनएच-34 (देहरादून) और एनएच-34 (नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश) के परियोजना निदेशकों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं, अन्यथा आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद हरिद्वार में राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं, लेकिन जगह-जगह गड्ढे, संकेत चिन्ह (साइनेज) एवं रिफ्लेक्टर की कमी, प्रकाश व्यवस्था का अभाव और अंधेरे इलाकों में लाइट न होने के कारण सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित परियोजना निदेशकों को निर्देश दिया कि उपरोक्त बिंदुओं पर तत्काल कार्यवाही कर उन्हें रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट एवं सभी उपजिलाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में टीम के साथ निरीक्षण करने तथा स्थिति की विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

डीएम ने यह दिए निर्देश….
-सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त किया जाए।
-मार्गों पर समुचित संकेत चिन्ह (साइनेज) और रिफ्लेक्टर स्थापित किए जाएं।
-अवस्थित सभी स्ट्रीट लाइट्स को तत्काल क्रियाशील किया जाए।

-जहां-जहां अंधेरा है, वहां तुरंत लाइटें स्थापित की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!