डॉक्टरों की फर्जी डिग्रियों का आरोप, जया मैक्सवेल अस्पताल के खिलाफ भीम आर्मी का प्रदर्शन

Listen to this article

हरिद्वार( गौरव कुमार) बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल में कथित लापरवाही और अनियमितताओं के खिलाफ भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल में डॉक्टरों की लंबी सूची चस्पा है, लेकिन अधिकांश डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं रहते। उन्होंने सवाल उठाया कि 14 मार्च को मरीज लाखन की मौत के समय आखिर किस डॉक्टर ने उपचार किया था

भीम आर्मी का आरोप है कि अस्पताल आयुष्मान कार्ड धारकों को भर्ती कर उनसे मनमाने तरीके से पैसा वसूल रहा है, जबकि मरीजों को अपेक्षित इलाज नहीं मिल रहा। संगठन के कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉली से विकास भवन पहुंचे और वहां से पैदल मार्च कर सीएमओ कार्यालय पहुंचे, लेकिन अवकाश के चलते कार्यालय बंद मिला, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

प्रदेश पदाधिकारी महक सिंह ने कहा कि मरीज की मौत डॉक्टरों की लापरवाही का परिणाम है और अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की डिग्रियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!