16 से 24 फरवरी तक धर्म, संस्कृति और भक्ति का संगम बनेगा भारत माता पुरम

Listen to this article

हरिद्वार। श्री हनुमान सत्संग धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित 125वां धार्मिक आयोजन इस वर्ष एकादश रुद्र पीठ, भारत माता पुरम, हरिद्वार में 16 से 24 फरवरी 2026 तक विविध कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा। महोत्सव का आयोजन महामण्डलेश्वर राजगुरु स्वामी संतोषानन्द सरस्वती महाराज द्वारा संस्थापित पीठ पर, जगद्गुरु आनंदेश्वर महाराज की सान्निध्यता में किया जा रहा है।
महोत्सव का शुभारंभ महाशिवरात्रि पर गंगा पूजन व जल यात्रा से होगा। सोमवार को गौरी-गणेश पूजन एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नांदी श्राद्ध पूजन व पीठ स्थापना के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा प्रारंभ होगी, जिसका समय प्रतिदिन प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक रहा। भागवताचार्य स्वामी जगतेश्वरानंद महाराज श्रद्धालुओं को कथा रस का पान कराएंगे। यज्ञाचार्य पं. योगेंद्र पाठक (ग्वालियर) सहित ब्रह्म आचार्य रविंद्र भट्ट, उपाचार्य पं. संतराम भट्ट (हरिद्वार), आचार्य शिवेंद्र भट्ट व दिनेश भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रतिदिन दोपहर 1 बजे संत पूजन व आशीर्वचन तथा रात्रि 7 से 9 बजे तक भजन-कीर्तन होगा। 22 फरवरी को सायं 4 बजे सार्थक साहित्य संघ द्वारा अखिल भारतीय आध्यात्मिक कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 23 फरवरी को प्रातः 11 बजे संत सम्मेलन तथा दोपहर 2 से 4 बजे तक विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मान समारोह होगा। पूर्णाहुति एवं भंडारा दोपहर 12 बजे से आरंभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!