भाईचारा ऑटो एसोसिएशन हरिद्वार का गठन, संदीप चौधरी बसेड़ी संरक्षक और शाहिब अली अध्यक्ष बने,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, लक्सर (हरिद्वार)। खबर लक्सर से हैं जहां आज ऑटो चालकों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से भाईचारा ऑटो एसोसिएशन हरिद्वार का गठन किया गया मोहम्मदपुर कुन्हारी स्थित कार्यालय में आयोजित संगठन की पहली बैठक में बड़ी संख्या में ऑटो चालकों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में सर्वसम्मति से संदीप चौधरी बसेड़ी को संगठन का संरक्षक चुना गया। वहीं शाहिब अली को अध्यक्ष, भूरा अली को सचिव तथा आरिफ अली को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों के चयन के बाद उपस्थित ऑटो चालकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संदीप चौधरी बसेड़ी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.नाथीराम एवं टीटू मलिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष शाहिब अली ने कहा कि इलेक्ट्रिक ऑटो चालक शहर की परिवहन व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं,लेकिन उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि हरिद्वार और लक्सर क्षेत्र में इलेक्ट्रिक ऑटो के लिए स्थायी स्टैंड की व्यवस्था न होने के कारण चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि इलेक्ट्रिक ऑटो चालकों को भी अन्य वाहनों की तरह समान अधिकार दिए जाएं।संरक्षक संदीप चौधरी बसेड़ी ने ऑटो चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि नियमों के तहत वाहन संचालन के बावजूद यदि किसी चालक को परेशानी होती है तो संगठन उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर संगठन प्रशासन से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का प्रयास करेगा विशिष्ट अतिथियों डॉ.नाथीराम एवं टीटू मलिक ने संगठन के गठन की सराहना करते हुए कहा कि एकजुटता से ही अधिकारों की लड़ाई को मजबूती मिलती है। उन्होंने ऑटो चालकों से संगठन के माध्यम से अपनी आवाज प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में सभी ऑटो चालकों ने संगठन को सशक्त बनाने, यातायात नियमों का पालन करने और आपसी भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। बैठक शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस मौके पर अमजद अली, अब्दुल जब्बार, दीपक शर्मा, रईस मलिक, राजेश, तौफीक, शोएब अंसारी, शौकीन अंसारी, जाकिर, मुकीम, राशिद, प्रमोद, अरमान अंसारी, गुलबहार, इसरार अहमद, सद्दाम अली सहित अन्य ऑटो चालक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!