बहादराबाद : बेटे के सामने एयरफोर्स से रिटायर्ड पिता की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारकर हत्या,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में नहर पटरी पर देर रात कार सवार एयरफोर्स से रिटायर्ड व्यक्ति की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। सेवानिवृत्ति भगवान सिंह अपने 22 वर्षीय बैठे यशपाल के साथ अपनी कर से रोशनाबाद किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे ज्वालापुर के पुल जटवाड़ा पर उन्होंने एक व्यक्ति को कर में लिफ्ट दी जब वह रानीपुर झाल के पास पहुंचे तो पीछे बैठे व्यक्ति ने जब से तमंचा निकाल और एयर फोर्स से रिटायर्ड भगवान सिंह की कनपटी पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर गाड़ी चला रहे बेटे यशपाल ने एमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। यशपाल कुछ समझ पाता उससे पहले और आरोपी गाड़ी से उतरकर भाग निकला। बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि रात में ही एयरफोर्स से रिटायर्ड भगवान सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। 22 वर्ष का बेटा यशपाल साथ था। वह किसी कार्यक्रम में रोशनाबाद जा रहे थे। मामला जटवाड़ा पुल से किसी व्यक्ति को लिफ्ट देने का है। पुलिस फिलहाल पारिवारिक कलह और अन्य सभी गतिविधियों पर काम कर रही है। सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!