बहादराबाद पुलिस ने ढोंगी बाबाओं पर की बड़ी कार्रवाई, 9 गिरफ्तार,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। ‘ऑपरेशन कालनेमी’ अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र में सक्रिय संदिग्ध साधु वेशधारी व्यक्तियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने साधु के भेष में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 9 ढोंगी बाबाओं को हिरासत में लिया है। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि बब्बू पुत्र रतन बहादूर, निवासी आर्य नगर कालीमंदिर के पास, ज्वालापुर, हरिद्वार, मिश्री लाल पुत्र रामदास, निवासी शनि मंदिर, बहादराबाद, शनि बाबा पुत्र मनसुखलाल, निवासी शनि मंदिर, बहादराबाद, पूरण पुत्र जीवन लाल, निवासी शनि मंदिर, बहादराबाद, अमृत राम पुत्र राकेश निवासी सराय फाटक, ज्वालापुर, हरिद्वार, सोनू पुत्र नामालूम, निवासी शनि मंदिर, बहादराबाद, हरिद्वार, अर्जुन प्रधान पुत्र राम प्रधान, निवासी शनि मंदिर, बहादराबाद, हरिद्वार, इस्तिकार पुत्र इलियास, विष्णुघाट, हरकी पैड़ी, भगवान पुत्र सत्यनारायण, निवासी जमालपुर, ज्वालापुर, हरिद्वार। पुलिस ने इन सभी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 172 के तहत हिरासत में लिया है। इनसे गहन पूछताछ की जा रही है तथा उनका रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!