बहादराबादः रोडवेज बस को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार की मौत,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। कस्बा बहादराबाद में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। मृतक की पहचान कुलदीप कुमार (42 वर्ष) पुत्र किशनलाल, निवासी ग्राम कुतुबपुर, बरला, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह अपनी मोटरसाइकिल (रजि. नं. UP12Z6194) से रुड़की से बहादराबाद की ओर जा रहा था।

उसी दिशा में दिल्ली से हरिद्वार जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस (रजि. नं. UK17PA0515) को कुलदीप ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान वह बस की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चौकी कस्बा बहादराबाद पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से उसे तुरंत जिला अस्पताल हरिद्वार भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है तथा परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल व रोडवेज बस को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी कस्बा बहादराबाद में खड़ा कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!