हरिद्वार (गौरव कुमार) बहादराबाद में भेल तिराहे पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि पर लगने वाला विवादित पीठ बाजार एक बार फिर शुरू हो गया है। यह वही स्थान है जहां कुछ समय पहले विभागीय अधिकारियों ने अतिक्रमण रोकने के लिए खंदक खुदवाकर बाजार को बंद कराया था। अब उसी जगह पर फिर से बाजार लगने से प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार विभाग ने पहले सख्ती दिखाते हुए सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए खंदक खुदवाई थी, ताकि दोबारा बाजार न लग सके। इसके बावजूद अब वहां फिर से पीठ बाजार लगने लगा है। उधर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने कहा कि प्रकरण में तत्काल एसडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि पीठ बाजार को हटाया जाए और वहां पर परमानेंट ऐसा व्यवस्था की जाए के दोबारा जमीन के अंदर कोई दाखिल ने हो।
इस घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यह बाजार किसकी सह पर दोबारा शुरू हुआ है। क्या अधिकारियों की मौन सहमति से यह संभव हुआ है या फिर किसी प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में यह गतिविधि फिर शुरू कर दी गई है।
बहादराबाद : यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर फिर सजा पीठ बाजार, आदेशों को किसने किया दरकिनार? अधिकारी बोले तत्काल बंद कराते हैं बाजार..