धारदार हथियार से हमला, घायल पुलिसकर्मी की अंगुली कटी, लगे चार टांके

Listen to this article

हरिद्वार। एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने पुलिस कर्मी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे, एक पुलिसकर्मी की अंगुली में चोट आई और करीब चार टांके लगे।
बता दें कि विक्षिप्त व्यक्ति ने कई दिनों से खुद को कमरे में बंद कर रखा था और ग्रामीणों को धमकियां दे रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर 112 के माध्यम से सूचना मिलने पर चंपावत के लोहाघाट थाने से हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, अशोक वर्मा और राजेंद्र गिरी पुल्ला रोड स्थित गंगनौला गांव में मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने दो घंटे तक उसे कमरा खोलने के लिए समझाया, लेकिन वह नहीं माना। अंततः दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने पर विक्षिप्त व्यक्ति ने पुलिसकर्मी सुनील कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनकी अंगुली कट गई, पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और साथियों की मदद से व्यक्ति पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि सिर पर चोट नहीं आई, वरना मामला बहुत गंभीर हो सकता था।
हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ने बताया कि जैसे ही वे कमरे में पहुंचे, व्यक्ति ने हमला कर दिया। किसी तरह उसे नियंत्रित किया गया। जानकारी के मुताबिक, यह व्यक्ति पूर्व में एक भवन में आग भी लगा चुका है। उसे उपचार के लिए मानसिक रोग अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!