आरटीआई के तहत सूचना मांगना ग्रामीण को पड़ा भारी, प्रधान पति ने दे डाली अंजाम भुगतने की धमकी, पुलिस मामले की जांच में जुटी,

Listen to this article

हरिद्वार। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी मांगने वाले एक ग्रामीण को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।

ग्रामीण ने शिकायत बहादराबाद पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीण ने शिकायत में कहा कि आरटीआई ग्राम हित में प्रधान द्वारा हुए विकास कार्यों की जांच संबंधी सूचना मांगी थी। आरोप लगाया कि आरटीआई अधिनियम, 2005 के तहत 2 फरवरी को खंड विकास अधिकारी (एडीओ) जयबीर चौहान और ग्राम सचिव ने फोन पर सूचित किया कि जांच टीम गांव आ रही है और प्रार्थी को मौके पर उपस्थित रहने को कहा गया। बहादराबाद थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर से पूरा मामला जुड़ा है।

निर्धारित समय पर शिकायतकर्ता गांव पहुंचा, जहां ग्राम प्रधान के पति अतिष गिरी उर्फ चंक्की भी मौजूद थे। आरोप लगाया कि जांच के दौरान बातचीत के बाद प्रधान के पति ने दबंगई दिखाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने तथा पिटाई की खुली धमकी दी। इससे शिकायतकर्ता अत्यंत भयभीत और मानसिक रूप से आहत हो गया। शिकायत में आरोप लगाया कि उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो इसका पूरा जिम्मेदार ग्राम प्रधान का पति अतिष गिरी उर्फ चैंकी होगा। पुलिस मामले की जांच मव जुटी है। ग्राम प्रधान पति को थाने पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उधर, ग्राम प्रधान पति ने आरोपों को निराधार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!