हरिद्वार: अमेरिकन आश्रम की बहुमूल्य भूमि पर खुर्द-बुर्द का आरोप, जांच की मांग

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। भूपतवाला क्षेत्र स्थित शिव नगर (रानी गली) में अमेरिकन आश्रम की सैकड़ों बीघा बहुमूल्य भूमि को लेकर सोशल मीडिया पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। फेसबुक सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कुछ लोग पुराने ट्रस्ट के ट्रस्टियों के जीवित न होने तथा ट्रस्ट से संबंधित पुराने दस्तावेज गायब होने का फायदा उठाकर नया ट्रस्ट गठित कर भूमि पर कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं।

आरोप है कि सरकारी रिकॉर्ड में भी इस भूमि के किसी वैध दावेदार का नाम दर्ज नहीं है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यह भूमि खुर्द-बुर्द कर दी जाएगी या निजी हितों के लिए हस्तांतरित कर दी जाएगी।

स्थानीय लोगों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तथा हरिद्वार के नगर मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर मांग की है कि मामले की तत्काल उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही भूमि को सरकार के अधीन लेकर कुंभ मेला जैसे सार्वजनिक कार्यों हेतु सुरक्षित रखा जाए।

प्रार्थना पत्र में स्पष्ट समय-सीमा के साथ जांच समिति गठन तथा जनता को जांच शुरू होने की सार्वजनिक सूचना देने की भी मांग की गई है। फिलहाल जिला प्रशासन ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!