हरिद्वार (गौरव कुमार) जनपद हरिद्वार पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक (उ०नि०) और सहायक उपनिरीक्षक (अ०उ०नि०) स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी इस आदेश के तहत कुल 13 उपनिरीक्षकों/सहायक उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ये तबादले विभिन्न कोतवालियों और पुलिस चौकियों के प्रभारी पदों पर किए गए हैं।
आदेश के अनुसार, उ०नि० ना०पु० नितिन चौहान को कोतवाली रानीपुर से कोतवाली लक्सर, उ०नि० ना०पु० प्रदीप कुमार को कोतवाली मंगलौर से कोतवाली रानीपुर, उ०नि० ना०पु० लोकपाल परमार को कोतवाली लक्सर से प्रभारी चौकी भिक्कमपुर (को० लक्सर) भेजा गया है। इसी तरह उ०नि० ना०पु० रफत अली को कोतवाली मंगलौर से सम्बद्ध पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय, उ०नि० ना०पु० प्रवीण बिष्ट को प्रभारी चौकी अस्पताल (को० गंगनहर) से प्रभारी चौकी बाजार (को० मंगलौर), उ०नि० ना०पु० वीरेंद्र सिंह नेगी को प्रभारी चौकी भिक्कमपुर (को० लक्सर) से प्रभारी चौकी अस्पताल (को० गंगनहर) स्थानांतरित किया गया है।
अन्य अधिकारियों में उ०नि० ना०पु० नीरज सिंह रावत को प्रभारी चौकी रायसी (को० लक्सर) से प्रभारी चौकी काली नदी (को० भगवानपुर), उ०नि० ना०पु० बलबीर सिंह डोबाल को प्रभारी चौकी बाजार (को० मंगलौर) से प्रभारी चौकी सप्तऋषि (को० नगर), उ०नि० ना०पु० अंशुल अग्रवाल को प्रभारी चौकी सप्तऋषि (को० नगर) से प्रभारी चौकी बाजार (को० ज्वालापुर) आदि शामिल हैं।