कार्रवाई : नाई सोता नाले में सीवर खराबी, नगर निगम का उत्तराखंड जल संस्थान को नोटिस

Listen to this article

हरिद्वार। नगर निगम की टीम ने नाई सोता बरसाती नाले में सीवर लाइन को लेकर मिली शिकायत पर स्थलीय निरीक्षण किया। जांच में सीवर लाइन में तकनीकी खराबी और क्षति पाई गई, जिसके कारण नाले में गंदा पानी बह रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए उत्तराखंड जल संस्थान को तत्काल मरम्मत कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के एक स्थानीय लॉज परिसर में गंदगी पाए जाने पर 5000 रुपये का चालान काटा गया। साथ ही लॉज के शौचालय को तुरंत बंद कराकर उसकी चाबी निगम टीम ने अपने कब्जे में ले ली, ताकि स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके।
नाले में कूड़ा फेंकने वाले होटलों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई। क्षेत्र की छह दुकानों पर स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर चालान जारी किए गए। कार्रवाई के दौरान उपनगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा व अर्जुन सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!