कार्रवाई : परिवहन निगम की सघन चेकिंग, हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर दो बसें सीज, 27 का चालान,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद परिवहन विभाग के सचल दस्ते (फ्लाइंग स्क्वॉड) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। सुबह से शाम तक चले अभियान में दो निजी बसों को मौके पर ही सीज कर दिया गया, जबकि 27 अन्य बसों के खिलाफ भारी-भरकम चालान काटे गए।
गंभीर उल्लंघन पाए गए
प्रवर्तन निरीक्षक (पीटीएस) भारत भूषण के नेतृत्व में की गई चेकिंग में बसों में ये गंभीर अनियमितताएं मिलीं:
एग्रीगेटर/कांट्रैक्ट कैरिज परमिट के अभाव में संचालन
बसों में अनधिकृत सीटें बढ़ाना एवं स्ट्रक्चरल मॉडिफिकेशन
निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना
आपातकालीन दरवाजे बंद या खराब हालत में होना
राज्य कर व परमिट शुल्क जमा न करना
यात्री सुरक्षा को खतरा, अब सख्ती जरूरी
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि इस तरह के उल्लंघन न सिर्फ नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि यात्रियों की जान जोखिम में डालते हैं। सीज की गई दोनों बसों को आरटीओ कार्यालय लाया गया है तथा बस मालिकों को भारी जुर्माना व दस्तावेज पूरे करने तक रिहाई नहीं होगी।
नियमित अभियान जारी रहेगा
प्रवर्तन टीम ने चेतावनी दी है कि हरिद्वार-नजीबाबाद, हरिद्वार-देहरादून व अन्य व्यस्त मार्गों पर अब रोजाना इस तरह की सघन चेकिंग होगी। यात्री बस संचालकों से अपील की गई है कि नियमों का पालन करें, अन्यथा सीज व चालान के साथ-साथ परमिट निलंबन तक की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!