फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी: विजिलेंस ने लीडिंग फायरमैन को 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा

Listen to this article

हरिद्वार। उत्तराखंड विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन रणधीर सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि रणधीर सिंह एक निजी स्कूल (मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोटद्वार) की बिल्डिंग के लिए फायर एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) रिन्यू कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से घूस की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत की राशि स्वीकार करते ही दबोच लिया। मौके से नकदी बरामद कर ली गई है।
इस घटना से कोटद्वार में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त अभियान चल रहा है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील की गई है कि भ्रष्टाचार की शिकायत टोल फ्री नंबर 1064 या वेबसाइट पर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!