देहरादून का युवक गंगा में बहा, दूसरे दिन भी सर्च अभियान बेनतीजा, वीरेंद्र बिष्ठ

Listen to this article

HINDUATAN NEWS TODAY, देहरादून। मालाकुंठी पुल (देवप्रयाग के निकट) पर 11 दिसंबर को हुए एक दर्दनाक हादसा में लापता हुए लोगों का पता नहीं चल सका है। देहरादून निवासी 23 वर्षीय सुनील भंडारी पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह भंडारी (निवासी लोवर तुनवाला, कस्तूरी चौक) अपने मित्र के साथ देवप्रयाग घूमने गए थे। वापसी में दोनों मित्र गंगा नदी किनारे पूजा का फूल और मूर्ति प्रवाहित करने रुके। इसी दौरान सुनील का पैर फिसला और वह तेज बहाव में गंगा की धारा में समा गया।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ब्यासी अपनी टीम और एसडीआरएफ के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। 11 दिसंबर को ही ब्यासी पुलिस और एसडीआरएफ ने व्यापक सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने और तेज बहाव के कारण कोई सफलता नहीं मिली।

शुक्रवार को सुबह से ढालवाला पुलिस और एसडीआरएफ की विशेष टीम ने स्कूबा डाइविंग के जरिए पानी के अंदर गहन तलाशी की। साथ ही राफ्ट और कांटों की मदद से भी नदी में व्यापक सर्चिंग की गई। गंगा का बहाव इस क्षेत्र में बेहद तेज और गहराई ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाई आ रही है।

दूसरे दिन भी लगातार कई घंटे चले अभियान के बावजूद अभी तक सुनील भंडारी का कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सर्चिंग अभियान अभी भी जारी है और एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें मौके पर पहुंच रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!