HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार (शिवालिक नगर)। देश की प्रमुख डायरेक्ट सेलिंग कंपनी आरसीएम के रजत जयंती वर्ष (25 वर्ष) के उपलक्ष्य में निकाली गई 100 दिवसीय देशव्यापी “रूपांतरण यात्रा” सोमवार को हरिद्वार के शिवालिक नगर पहुंची और पूरे क्षेत्र को स्वदेशी जागरण का केंद्र बना दिया। “स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ” के संकल्प के साथ चल रही यह यात्रा आत्मनिर्भर भारत के सपने को गांव-गांव तक पहुंचा रही है।
16 सितंबर 2025 को राजस्थान के भीलवाड़ा से शुरू हुई यह यात्रा अब तक कई राज्यों से गुजर चुकी है। शिवालिक नगर में इसका भव्य स्वागत हुआ जिसमें हजारों की संख्या में आरसीएम कार्यकर्ता, उपभोक्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। मंच से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, रसायन मुक्त जीवन शैली चुनने और डायरेक्ट सेलिंग के माध्यम से स्वरोजगार सृजन करने का जोरदार संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की कमान सफायर लीडर बलवान दीक्षित, सुनील दीक्षित, सुशील दीक्षित व रामकिशन ने संभाली जबकि व्यवस्थाओं का जिम्मा राजेश कौशिक और उनकी टीम ने बखूबी निभाया। मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य गुरु मां श्री श्री आनंदमयी साधना मां, ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती, पूर्व लेबर कमिश्नर स्वतंत्र सैनी, ITC के एचआर हेड अल्ताफ हुसैन, प्रेमचंद सैनी व पवन सैनी मौजूद रहे।
अतिथियों ने कहा कि आज बेरोजगारी युवाओं की सबसे बड़ी चुनौती है। डायरेक्ट सेलिंग ऐसा मंच है जो मेहनत करने वालों को बिना पूंजी के अपना कारोबार शुरू करने का अवसर देता है। उन्होंने युवाओं से ईमानदारी व लगन के साथ स्वदेशी अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वदेशी उत्पाद अपनाने, देशी उद्योगों को मजबूत करने और रसायन मुक्त उत्पादों के इस्तेमाल की सामूहिक शपथ ली। सुनीता (वीरेंद्र), सद्दाम हुसैन, शाहिद अहमद, रजनीश सैनी, पवन त्यागी, भावना अग्रवाल, ज्योति माहेश्वरी, श्वेता जैन, कंचन चौधरी, रणधीर सैनी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर आयोजन को यादगार बनाया।
आरसीएम की यह रूपांतरण यात्रा अब आगे उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों की ओर बढ़ रही है और स्वदेशी क्रांति की नई लहर पैदा कर रही है।